व्यंग्य | विविध | तकनीकी | हिन्दी | छींटे और बौछारें | आसपास की कहानियाँ


इस ब्लॉग में खोजकर पढ़ें :

Custom Search

बृहस्पतिवार, 10 मई 2012

संता के नियम

मरफ़ी के नियम आपने पढ़े होंगे. यदि नहीं तो... ख़ैर, छोड़िये. अपने देसी संता के नियम आपने कभी पढ़े?

नहीं न!

तो लीजिए पेश है अपने प्यारे संता के कुछ नियम:

1. यदि कुछ गलत हो सकता हो तो भई, उसे ठीक करो!

2. जब कोई विकल्प दिया जाए – तो सभी ले लो!

3. एक साथ बहुत सारी परियोजना चलाने  से एक साथ बहुत सारी सफलता मिलती है.

4. सबसे ऊपर काम करना शुरू करो और और ऊपर चलो.

5. किताब में लिखे अनुसार काम करो, मगर पहले किताब लिख लो!

6. यदि समझौता करने की मजबूरी हो तो और मांगो.

7. यदि आप किसी को हरा नहीं सकते तो उनके साथ शामिल हो जाओ और फिर हराओ.

8. यदि कुछ करने में कुछ हासिल होता है तो दूसरों पर थोड़ा उपकार करो और उनके लिए रख छोड़ो.

9. यदि आप जीत नहीं सकते हो तो नियम बदल डालो.

10. यदि आप नियम बदल नहीं सकते तो उन्हें अनदेखा करो.

11. यदि कहीं से कोई चुनौती नहीं मिलती है तो अपने लिए एक बना लो.

12. “नहीं” का सीधा सा मतलब होता है अगले उच्च स्तर से शुरूआत करना.

13. जब आप दौड़ सकते हो तो चलने का क्या फायदा.

14. बाबूगिरी, लालफ़ीताशाही पर विजय पा सकते हो. बेवकूफ़ बन जाओ, हाँ में हाँ मिलाओ.

15. जब सन्देह हो : सोचो!

16. धैर्य तो वरदान है, परंतु टिके रहना उससे भी बड़ा वरदान है.

17. पहिये में आवाज है तो चेक करो कि बाकी भी चल रहे हैं या नहीं.

18. जितना जल्दी चलोगे, टाइम उतना ही धीरे पास होगा.

(मूलतः इस पोस्ट से प्रेरित - अनुवादित व परिवर्धित)

 

आपके खुद के संता के नियमों का स्वागत है! हम सब से साझा करें.

8 टिप्‍पणियां:

  1. सभी एक से बढ़ कर एक,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

    शुक्रिया.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. अगर आप पीड़ित पतियों कि एक झलक देखना चाहते है तो कृपया एक नजर और अपने कीमती समय से थोडा टाइम निकाल कर कमल हिन्दुस्तानी के इस ब्लॉग पर नजर डाले www.becharepati.blogspot.in और इस ब्लॉग को अपनी राय और आशीर्वाद जरुर प्रदान करें | आपकी अति कृपया होगी धन्यबाद |
    kamalsharma440@gmail.com mobile :- 09034048772 ,09045783454

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. बेनामी1:09 am

    santa sear yah salah hai ya salah ka vilom


    but kuch bhi ho must slaah di aap ne

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. बेनामी1:10 am

    wah kya must bola jhakkas slaah hai

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. अरे वाह! यह तो संग्रहणीय और उध्‍दरणीय सामग्री है। काम आएगी। धन्‍यवाद।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.

कुछ अच्छे चुनिंदा हिंदी ब्लॉग पढ़ने के लिए यहाँ जाएँ

Recent Posts